Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

आ रहा है बॉलीवुड में नया दाऊद

मुंबई ( 9 मई ) बॉलीवुड में आ रहा है एक नया दाऊद। ये दाऊद है मशहूर विलेन शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर। श्रद्धा कपूर दाऊन की बहन पर बन रही फिल्म हसीना में लीड रोल कर रही हैं। फिल्म में दाऊद का रोल उनके भाई सिद्धांत कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत ने […]

मुंबई ( 9 मई ) बॉलीवुड में आ रहा है एक नया दाऊद। ये दाऊद है मशहूर विलेन शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर। श्रद्धा कपूर दाऊन की बहन पर बन रही फिल्म हसीना में लीड रोल कर रही हैं। फिल्म में दाऊद का रोल उनके भाई सिद्धांत कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत ने इस फिल्म के लिए करीब 10 किलो तक अपना वजन बढ़ाया। वहीं दाऊद के जवानी के दिनों को दिखाने के लिए उन्हें अपना वजन कम करना पड़ा। श्रद्धा कपूर के रियल भाई सिद्धांत इस फिल्म में भी अभिनेत्री के भाई बने हैं। वह अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और उनका कठिन परिश्रम सामने आई तस्वीर में भी साफ दिख रहा है।   इसके पहले श्रद्धा के लुक को देखकर फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि वह 17 साल की लड़की से लेकर 55 साल की महिला के रूप में दिखाई देंगी। श्रद्धा इस फिल्म में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आयेंगी। श्रद्धा 17 साल की उम्र से लेकर 55 साल तक की दिखायी देंगी। इसमें वह एक टीनेजर से लेकर एक बच्चे की मां तक की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में हसीना की जिंदगी को 40 सालों को समेटा जाएगा। हसीना के खिलाफ 88 केस ​रजिस्टर थे, लेकिन वह अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही कोर्ट गई थी। हसीना की जिंदगी के हर पहलू को फिल्म में दिखाया जाएगा । साथ ही दाऊद की कई नई कहानियां भी सामने आएंगी।  

First published on: May 09, 2017 01:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.