TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

इंडिया आकर विल स्मिथ ने की इस्कॉन मंदिर में पूजा, सामने आई तस्वीरें

मुंबई। हॉलीवुड के जाने माने एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) काफी समय से लगातार सुर्खियों में है, जिसका कारण सभी जानते हैं। इस साल Oscars अवॉर्ड में एक्टर ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ा था। इसी ऑस्कर ने उनकी जिंदगी में तहलका मचा दिया। ऑस्कर्स 2022 में विल स्मिथ के थप्पड़ कांड ने खूब […]

मुंबई। हॉलीवुड के जाने माने एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) काफी समय से लगातार सुर्खियों में है, जिसका कारण सभी जानते हैं। इस साल Oscars अवॉर्ड में एक्टर ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ा था। इसी ऑस्कर ने उनकी जिंदगी में तहलका मचा दिया। ऑस्कर्स 2022 में विल स्मिथ के थप्पड़ कांड ने खूब विवाद खड़ा किया। इस घटना पर खूब विवाद हुआ और विल स्मिथ को 10 साल तक ऑस्कर्स से बैन कर दिया गया। इस विवाद के बीच विल स्मिथ हाल ही इंडिया आए है। यहां आने के बाद वह न सिर्फ अपने गुरु सदगुरु से मिले बल्कि कृष्ण भगवान के इस्कॉन मंदिर (Will Smith Iskcon temple) में भी काफी देर बैठकर पूजा की। विल स्मिथ की इस्कॉन मंदिर की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। विल स्मिथ सदगुरु को तब से फॉलो करते हैं, जब वह अपने स्पिरिचुअल अमेरिका ट्रिप कर रहे थे। तब से न सिर्फ विल स्मिथ बल्कि उनकी बेटी भी साथगुरु को फॉलो करती हैं। अब विल स्मिथ उन्हीं से मिलने इंडिया आए और भगवान कृष्ण के भी दर्शन किए। एक रिपोर्ट के मुताबिक विल स्मिथ इंडिया में योग और मेडिटेशन के लिए आए। 2020 में भी जब विल स्मिथ इंडिया आए थे तो सदगुरु से मिले थे। उस वक्त दोनों की साथ में बात करते हुए कई तस्वीरें सामने आई थीं। सदगुरु ने खुद ये तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं और विल स्मिथ को आशीर्वाद देते हुए लिखा था, 'तुमसे और तुम्हारे परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई। तुम्हारा संघ और मजबूत होत और धर्म तुम्हारा मार्गदर्शन करे।'विल स्मिथ का सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि यहां कि संस्कृति से भी काफी लगाव रहा है। 2019 में जब वह इंडिया आए थे तो उन्होंने न सिर्फ हरिद्वार में गंगा स्नान किया बल्कि गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.