Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Watch: रणबीर कपूर को छोड़ इस शख्स के साथ नजर आईं आलिया भट्ट, वीडियो वायरल

Bollywood News In Hindi: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर: दरअसल […]

Bollywood News In Hindi: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। बीते दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्मों के साथ-साथ एड फिल्म्स में भी अपनी मजबूत पकड़ रखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक विज्ञापन के लिए शूट किया था और यह वीडियो इंटरनेट पर खूब बवाल मचा रहा है।आलिया ने यह एड किसी और के साथ नहीं बल्कि लैंडिंग मैन के साथ शूट किया है।आपको ‘लैंडिंग मैन’ तो बखूबी याद होगा जो पैराग्लाइडिंग के समय लैंड करवाने के लिए अपने अलग अंदाज से चर्चा का केंद्र बन गए थे।

हर बार अपने मूवीज और एड फिल्म्स में कुछ नया करने वाली आलिया भट्ट इस बार भी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट ने लैंडिंग मैन उर्फ विपिन कुमार के साथ एक एड फिल्म शूट किया है। यह वीडियो खुद विपिन कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट विपिन की फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के रूप में नजर आ रही हैं। फैन्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बहुत जल्द आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। अयान मुर्खजी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में यह दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। इसमें इन दोनों के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी दिखाई देंगे।

First published on: May 13, 2022 08:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.