Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Viral Video: 93 साल की दादी पर चढ़ा शम्मी कपूर का खुमार, ‘ओ जाने तमन्ना’ गाने पर किया गदर डांस

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लाखों कंटेंट वायरल होते हैं। जहां कुछ कंटेंट लोगों को बोर करते हैं तो वहीं कुछ कंटेंट लोगों का खूब अटैंशन ग्रैब करते हैं। यही वजह है कि देखते ही देखते आम शख्स सुर्खियों का हिस्सा बन पॉपुलर हो जाता है। इसी कड़ी में 93 साल की एक […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Dec 16, 2022 11:52
Share :
Viral Video: 93 साल की दादी पर चढ़ा शम्मी कपूर का खुमार, ‘ओ जाने तमन्ना' गाने पर किया गदर डांस

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लाखों कंटेंट वायरल होते हैं। जहां कुछ कंटेंट लोगों को बोर करते हैं तो वहीं कुछ कंटेंट लोगों का खूब अटैंशन ग्रैब करते हैं। यही वजह है कि देखते ही देखते आम शख्स सुर्खियों का हिस्सा बन पॉपुलर हो जाता है। इसी कड़ी में 93 साल की एक दादी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस क्लिप में दादी के मूव्स और एनर्जी देख लोगों की आंखें खुली रह गई हैं।

और पढ़िए –Genelia Riteish Deshmukh: रितेश और जेनेलिया ने ‘Indian Idol 13’ के सेट पर किया रोमांटिक डांस, देखें Video

दादी का शानदार डांस 

दादी के वायरल डांस वीडियो (Viral Dance Video) को नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने ट्वीट किया है। इस क्लिप में दादी नाइटी पहन शम्मी कपूर और वैजयंती माला के गाने ‘ओ जाने तमन्ना किधर जा रही हो..’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। दादी के बाल सफेद हो गए हैं बावजूद इसके भी उनकी एनर्जी यंगस्टर्स को हैरान करने वाली है। दादी के साथ घर के बाकी सदस्य भी थिरकते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों को आया प्यार 

दादी के वीडियो को पोस्ट करते हुए नरेंद्र नाम के शख्स ने लिखा है,’93 साल की उम्र में दादी पर चढ़ा शम्मी कपूर का जादू…यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस दादी पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।’ वहीं ट्विटर यूजर भी इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है,’दादी जी बेहद खूबसूरत हैं।’ दूसरे ने लिखा है,’खुश रहने की कोई उम्र नहीं होती।’ ऐसे ही तमाम अन्य लोग भी दादी के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी तारीफें करते नजर आए हैं।

और पढ़िए –Circus: रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस ‘सुन जरा’ सॉन्ग का टीजर आउट, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

शम्मी कपूर-वैजयंती माला पर फिल्माया गया था गाना 

वहीं ‘ओ जाने तमन्ना किधर जा रही हो..’ गाने की बात करें तो, ये साल 1969 में आई फिल्म प्रिंस का है। इस गाने को शम्मी कपूर और वैजयंती माता पर फिल्माया गया था। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। साथ ही इसके म्यूजिक डायरेक्टर शंकर जयकिशन थे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 15, 2022 07:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.