TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Video: लव स्टोरी में किसे विलेन मानते हैं अर्जुन कपूर, एक्टर ने किया खुलासा

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। हाल ही में अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns Trailer) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया। दरअसल ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से रूबरू हुए […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। हाल ही में अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns Trailer) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया। दरअसल ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से रूबरू हुए अर्जुन कपूर। बेबाकी के साथ उन्होंने हर सवाल का जवाब दिया। एक्टर से जब पूछा गया कि लव स्टोरी में वो किसे विलेन मानते हैं? इस पर अर्जुन कपूर ने कहा कि हर कोई किसी के लिए हीरो और विलेन होता है।   और पढ़िए –  Ankita Lokhande Video : ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, डीप नेक ड्रेस एक्ट्रेस के लिए बनी मुसिबत     गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करके आए हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि उनका पेरिस ट्रिप कैसा था? अर्जुन ने इस सवाल का हंसते हुए बड़े ही म़जेदार अंदाज़ में जवाब दिया।उन्होंने कहा- मुझे इंस्टा पर फॉलो करते हैं? वहां देख लीजिए।   और पढ़िए – Payal-Sangram Marriage: कंगना रनौत को शादी का न्योता भेजेंगी पायल रोहतगी! एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब   आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिन ऐसी खबरें आई थी कि स्टार कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।   बहरहाल, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर जारी हो गया है, वहीं ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इसमें अर्जुन कपूर के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham), दिशा पाटनी (Disha Patani) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी नजर आने वाले हैं।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click Here - News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.