Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है।गौरतलब है कि रानी चटर्जी कई सालों से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से उन्होंने करियर की बुलंदियों को हासिल किया हैं।सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया अक्सर फैन्स के साथ रूबरू होती हैं।हाल ही में भोजपुरी क्वीन ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस 90 के दशक के फेमस सॉन्ग ‘बहुत जताते हो’ पर अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम में पसीने बहाने के बाद रानी चटर्जी ने फैंस के लिए यह शानदार वीडियो शेयर किया। जिम ऑउटफिट में एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रानी चटर्जी का नाम शुमार हैं। हाल ही में रानी फिल्म ‘लेडी सिंघम’ में बॉलीवुड स्टार शक्ति कपूर के साथ नजर आई थीं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आपको बता दें कि रानी ने लगभग 200 फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाया हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द की कई फिल्मों में नजर आएंगी। उनके पास ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुरैन’, ‘कसम दुर्गा की’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेरी’ जैसी कई फिल्में हैं।