Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

VIDEO: राखी सावंत ने पैपराजी को दिए ऐसे पोज, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों मीडिया में काफी छाई हुई है। हाल ही में RRR की सक्सेस पार्टी में पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने लुक से हर तरह तहलका मचा दिया। वहीं अब राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह भी अपने अनोखे अंदाज […]

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों मीडिया में काफी छाई हुई है। हाल ही में RRR की सक्सेस पार्टी में पहुंची थी, जहां उन्होंने अपने लुक से हर तरह तहलका मचा दिया। वहीं अब राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह भी अपने अनोखे अंदाज और ड्रेसिंग की वजह से। गुरुवार राखी को एक पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां वह ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऐसे पोज दिए कि अब उनकी ही उनकी चर्चा हो रही है।

वीडियो में राखी सावंत क्रीम कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन कलर के बूट्स और रेड कलर के गॉगल्स लगाए थे। इस दौरान राखी सावंत अपने तड़कते-भड़कते अंदाज में पोज देने लगीं और उनका ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर यूजर अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

एक यूजर ने राखी के वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा- ‘फुटेज के लिए कुछ भी, कमाल है.’ एक और यूजर लिखता है- ‘यार इसको क्या हो गया है?’ एक अन्य ने लिखा- ‘इसको भी एक रोल दे दो यार मेहनत तो करती है, ऐसे कलाकार कैसे घर चलाएंगे? कम से कम इसमें ये हुनर तो है कि लोगो के आंखों के सामने रहने का हुनर है।

बता दें कि राखी कई वजहों से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। सुर्खियों की वजहों में से एक उनके पति रितेश से अलग होने की खबर भी थी। जिस पर राखी ने खुलासा किया था कि अब वो दोनों साथ नहीं रहते। रितेश को अपनी एक्स वाइफ के साथ कुछ लीगल प्रॉब्लम्स सोल्व करने हैं। मगर राखी उनसे बहुत प्यार करती थीं और उनके साथ अपना घर बसाना चाहती थीं, लेकिन राखी का ये सपना अधूरा ही रह गया।

First published on: Apr 08, 2022 07:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.