Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने अलग अंदाज और यूनीक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी फिट बॉडी से लोगों को फिटनेस के लिए इंस्पायर करती नजर आती हैं। हाल ही में बॉलीवुड डीवा के घर पुलिस पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों के साथ एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।
दरअसल मलाइका अरोड़ा के घर पुलिस पूछताछ करने नहीं बल्कि उनको एक प्रोग्राम में इनवाइट करने गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पुलिस अधिकारियों के साथ बात कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यहाँ पढ़िए - फिल्म निकम्मा का गाना ‘किलर’ रिलीज, शिल्पा शेट्टी को टक्कर देते दिखे अभिमन्यु-शर्ली
यहाँ पढ़िए - Video:अपनी सेहत को लेकर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चुप हूं….
आपको बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में मलाइका वेकेशन पर गई थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप में हैं। हाला ही में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद से फैंस दोनों की जल्द शादी का कयास लगाने लगे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों ने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। ये पता चला है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध (Arjun Malaika Wedding Date) सकते हैं।हालांकि इस मुद्दे पर दोनों स्टार्स ने खुलकर कुछ नहीं कहा है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here - News 24 APP अभी download करें