TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Video: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को चियर करती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, देखें वीडियो

Malaika Arora Arjun Kapoor Video: बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों लाइमलाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में यह कपल एक फैशन शो में स्पॉट किया गया। मलाइका अर्जुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी […]

Malaika Arora Arjun Kapoor Video: बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों लाइमलाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में यह कपल एक फैशन शो में स्पॉट किया गया। मलाइका अर्जुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैंस को सरप्राइज करते हैं। हाल ही में यह जोड़ी एक बार फिर कपल गोल देती नजर आई। अर्जुन, मलाइका का यह वीडियो (Arjun Malaika Video) मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने शेयर की है। फैन्स को इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके सामने बैठी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा उन्हें चियर करती दिख रही हैं। इस दौरान मलाइका ना सिर्फ मोबाइल से अर्जुन की तस्वीरें और वीडियो ले रही हैं, बल्कि उनके लिए ताली भी बजा रही हैं।   वहीं अर्जुन कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ट्रेडिशनल वियर कैरी किए हैं। इस लुक में अर्जुन कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। जबकि मलाइका अरोड़ा गोल्डन रंग के आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। सोशल मीडिया पर कपल का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।   बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.