Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: सामने आया सिद्धू मूसेवाला का आखिरी वीडियो, फैंस हुए इमोशनल

Bollywood News In Hindi: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की दिन-दहाड़े हत्या से पूरा देश सतके में है। फैंस और कई सेलेब्स सिद्धू के घर जाकर उनके माता-पिता से मिल दुःख बांटने पहुंचे। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सिद्धू मूसेवाला की […]

Bollywood News In Hindi: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की दिन-दहाड़े हत्या से पूरा देश सतके में है। फैंस और कई सेलेब्स सिद्धू के घर जाकर उनके माता-पिता से मिल दुःख बांटने पहुंचे। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कुछ समय पहले का है।

सीसीटीवी फुटेज में सिद्धू मूसे वाला को अपना घर छोड़ते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक युवक पंजाबी गायक के साथ सेल्फी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को संदेह है कि सेल्फी लेने वाले युवक ने निशानेबाजों को मूसे वाला के बारे में जानकारी दी होगी। सिंगर का यह लास्ट वीडियो देख फैंस भावुक हो रहे हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए – Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कही दिल की बात, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

 

 

यहाँ पढ़िएEkta Kapoor Birthday: एकता कपूर आज हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जुहू में है आलीशान घर

 

इस मामले में एक शख्स की पहचान कर ली गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने वालों में से दो लोगों ने ही कथित तौर पर मूसेवाला की रेक्की की और शूटर को जानकारी दी थी। इसके साथ ही पुलिस ने उस शख्श को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास रहकर रेकी की गई थी।

आपको बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया था। 29 मई यानी हत्या वाले दिन जब सिद्धू मूसेवाला अपनी थार से निकले थे उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी गाड़ी में मौजूद थे। लेटेस्ट अपटेड के मुताबिक तभी वहां कुछ लड़के वहां पहुंचे और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। इसमें से एक लड़के ने शूटर्स को ये जानकारी दी कि मूसेवाला बुलेट प्रूफ गाड़ी के बिना अपनी थार में घर से बाहर निकले हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jun 07, 2022 12:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.