Video: मुंबई की सड़कों पर दिखा कार्तिक आर्यन का कूल अंदाज, फैंस संग की जमकर मस्ती
Bollywood News In Hindi: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े है।हाल ही में एक्टर को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया।
कार्तिक आर्यन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक बार फिर कार्तिक आर्यन अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में कार्तिक आर्यन मुंबई की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। जब फैंस वहां अपने फेवरेट स्टार को देखते हैं तो वो सब उन्हें घेर लेते हैं। कार्तिक भी फैंस को निराश ना करते हुए उनके साथ पिक्चर्स क्लिक करवाते हैं।
कार्तिक आर्यन के लुक की बात करें तो एक्टर कैजुअल लुक में नजर आए। कार्तिक का यह कूल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि फिल्म 'भूल भूलैया 2' की सफलता के बाद एक्टर ने अपनी फीस बढ़ाने की भी घोषणा की थी।
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इनदिनों ‘शहजादा’ की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक और कृति सेनन की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। यह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की रीमेक है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है इस फिल्म का।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.