Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: जंक फूड खाते दिखे ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण ने किया मजेदार कमेंट

Hrithik Roshan Video: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Roshan) आजकल चर्चा का केंद बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करते हैं। इसी बीच ऋतिक ने एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा […]

Hrithik Roshan Video: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Roshan) आजकल चर्चा का केंद बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करते हैं। इसी बीच ऋतिक ने एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा रहा है।

 

दरअसल एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया , जिसमें ऋतिक अपने टीम के मेंबर्स के साथ बर्गर का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने अपने इस फनी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे एक ऐसी टीम मिली, जिसे खाने से उतना ही प्यार है जितना मुझे। फूडीज असेंबल!” ऋतिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के सामने आते ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी कमेंट किया है। सभी को एक साथ फूड एन्जॉय करता देख एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अरे! मेरे लिए रुको!’ जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ फिल्म फाइटर में काम करने जा रहे हैं। फाइटर में दोनों ही एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।

सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 की गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह साउथ की एक रीमेक है। फैंस को ऋतिक की फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

 

First published on: Jun 29, 2022 04:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.