Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: एयरपोर्ट पर पति विराट संग रोमांटिक हुईं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के हॉट कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। स्टार कपल (Virat Anushka) अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैंस को कपल गोल्स देते हैं।हाल ही में पति विराट संग अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर नजर आईं। लेटेस्ट वीडियो में अनुष्का […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड के हॉट कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। स्टार कपल (Virat Anushka) अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैंस को कपल गोल्स देते हैं।हाल ही में पति विराट संग अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर नजर आईं।

लेटेस्ट वीडियो में अनुष्का शर्मा पति विराट संग मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं। हर बार की तरह इस बार भी स्टार कपल एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए। अनुष्का जहां ओवर साइज्ड टीशर्ट और लोअर में नजर आईं वहीं स्टार क्रिकेटर शॉर्ट्स और टीशर्ट में दिखे। इतना ही नहीं कपल ने मीडिया के कैमरों के सामने जमकर पोज दिए।

अनुष्का विराट का यह वीडियो मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने शेयर किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2021 में यह कपल एक बेटी के माता पिता बने हैं। कपल की बेटी का नाम वामिका है। अनुष्का-विराट ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस के साथ शेयर नहीं किया है। हालांकि अपनी लाडली की झलक जरूर साझा करती हैं।

अनुष्का शर्मा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही हैं। हालांकि, अनुष्का ने भी शूटिंग से छोटा सा ब्रेक लिया है। फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है और अनुष्का इस फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगी।

First published on: Aug 02, 2022 09:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.