Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: अक्षय कुमार को फैन ने किया सरेआम किस, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।हाल ही में अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर डायरेक्टर आनंद एल रॉय के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान अक्षय कुमार के फैन ने उन्हें किस किया। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar Video) का यह वीडियो छाया हुआ है। […]

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।हाल ही में अक्षय कुमार को एयरपोर्ट पर डायरेक्टर आनंद एल रॉय के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान अक्षय कुमार के फैन ने उन्हें किस किया। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar Video) का यह वीडियो छाया हुआ है।

अक्षय कुमार का यह वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने शेयर किया है। एक्टर के लुक की बात करें तो अक्षय कुमार ब्लैक ऑउटफिट में नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर अपने फैंस से मिलते हैं। इसके बाद बाहर निकलते हुए उनकी एक फीमेल फैन सामने आती हैं।

एक्टर को फीमेल फैन किस करती हैं।फैंस को एक्टर का यह कूल अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो बहुत जल्द एक्टर फिल्म ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) में नजर आएंगे। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। इस मूवी में अक्षय चार बहनों की जिम्मेदारी उठाते नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रक्षाबंधन’ 11 अगस्त को दस्तक देगी। खिलाड़ी कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बच्चन पांडे’ के फ्लॉप हो जाने के बाद इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

First published on: Aug 02, 2022 12:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.