---विज्ञापन---

Video: प्यार में गिरफ्तार हुईं अक्षरा सिंह, भोजपुरी बाला ने कही ये बात

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फैंस के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज नजर आ […]

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्षरा अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने फैंस के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज नजर आ रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने कातिल अदाओं से फैंस को घायल करती हैं। लेटेस्ट वीडियो में अक्षरा सिंह एक गाने की धुन पर एक्सप्रेशन देती नजर आईं। अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना है। देसी अवतार में भोजपुरी बाला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 

और पढ़िए – Bhojpuri Song: बंद कमरे में आम्रपाली को देख निरहुआ हुए उतावले, टूटकर किया रोमांस

 

 

 

और पढ़िए –भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह संग आमिर खान ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षरा सिंह, बॉलीवुड स्टार आमिर खान के साथ नजर आई थीं। इतना ही नहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल है।

आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल कर अक्षरा सिंह ने एक नया मुकाम हासिल किया है। अपनी मेहनत और टैलेंट से उन्होंने एक खास जगह बनाई है। सलमान खान के शो बिग बॉस OTT में आने के बाद अक्षरा सिंह की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। जिसका असर एक्ट्रेस के करियर ग्राफ पर बखूबी देखने को मिल रहा है।

 

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 01, 2022 02:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.