---विज्ञापन---

Tsunami: अक्षरा सिंह -खेसारी लाल लेकर आ रहे हैं ‘सुनामी’, इस बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी इन दिनों इंडस्ट्री में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। बीते दिनों कई प्रोजेक्ट्स में दोनों स्टार्स एक साथ नजर आए हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। इसी बीच अक्षरा सिंह ने […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी इन दिनों इंडस्ट्री में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। बीते दिनों कई प्रोजेक्ट्स में दोनों स्टार्स एक साथ नजर आए हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।


गौरतलब है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है।अब हाल ही में अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यह बताया है कि एक बार फिर एक्ट्रेस और खेसारी लाल यादव की जोड़ी जमने वाली है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पहले आंधी आई थी, फिर तूफान, अब सुनामी आ रहा है’।

 

और पढ़िएVideo: बालकनी में मोनालिसा ने किया पति संग रोमांस, फैंस के उड़े होश 

आपको बता दें कि अक्षरा और खेसारी लाल के अपकमिंग सॉन्ग का नाम ‘सुनामी’ (Tsunami) है। इस गाने को कंपोज किया है फेमस बॉलीवुड कम्पोजर सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी स्टार्स ने बॉलीवुड की गलियों तक अपनी पहचान बना ली है। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस पोस्ट पर अब तक लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

और पढ़िएVideo: निरहुआ ने आम्रपाली संग किया जबरदस्त रोमांस, देख फैंस भी हुए बेहाल

 

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह सलमान खान (Akshara Singh-Salman khan) के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में नजर आई थीं।वहीं खेसारी लाल भी बिग बॉस 13 में अपना जलवा दिखा चुके हैं। अब फैंस इनके अपकमिंग सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 10, 2022 02:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.