Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

The Great Khali Video: खली ने टोल प्लाजा पर की ‘WWE फाइट’, शख्स को जड़ा जोर का थप्पड़

The Great Khali Fight: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और फेमस WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रेसलर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर: इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा […]

The Great Khali Fight: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और फेमस WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली (The Great Khali) आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में रेसलर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि खली ने आईडी कार्ड मांगने पर विवाद खड़ा किया। वहीं, खली का कहना है कि एक कर्मचारी जबरदस्ती फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था। इस वजह से यह घटना घटी। वीडियो में खली कर्मचारी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए भी दिख रहे हैं।हालांकि इस मामले की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है।

और पढ़िए:- द ग्रेट खली के साथ आदित्य रॉय कपूर ने पूरा किया पुश-अप चैलेंज, वीडियो हुआ वायरल

 

यह वीडियो फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। खली का कहना है कि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के कार में घुस रहा था। मना करने पर विवाद हुआ। इसके बाद बाकी कर्मचारी आए और उनकी कार को घेरकर ब्लैकमेल करने लगे।आगे वीडियो में देखा जा सकता है कि खली अपनी कार से बाहर आए और बैरियर को हटाकर कार निकालने लगे।

 

इस बीच एक कर्मचारी खली को बैरियर हटाने से रोकने लगा। इस पर स्टार रेसलर ने उसे बाजू से पकड़कर हटा दिया। यह घटना वीडियो में भी कैद हुई है।वीडियो में सुना जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। गुस्साए कर्मचारी खली को निकलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इसके बाद भी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है कि थप्पड़ क्यों मारा? मैं वीडियो में सब चेक करवा सकता हूं। इस पर खली कहते हैं- हां चेक करवा ले। इसके बाद खली गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़िए:-‘बिग बॉस ओटीटी’ से करण को इस एक्टर ने किया रिप्लेस, जानें वजह

First published on: Jul 12, 2022 03:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.