TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sonu Nigam Birthday: कभी शादियों में गाते थे सोनू निगम, ऐसे हुई म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री

Happy Birthday Sonu Nigam: अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर को चार बचपन से ही गाने में रूचि थी। 4 साल की उम्र से उन्होंने अपने पिता के साथ गाना शुरू कर दिया था। सोनू निगम बॉलीवुड और […]

Happy Birthday Sonu Nigam: अपनी आवाज से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर को चार बचपन से ही गाने में रूचि थी। 4 साल की उम्र से उन्होंने अपने पिता के साथ गाना शुरू कर दिया था। सोनू निगम बॉलीवुड और भारतीय संगीत जगत के सबसे मशहूर गायकों में से एक हैं। सिंगर म्यूजिक इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर खुद को शोहरत और सम्मान के शिखर पर पहुंचाया है। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है, उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद शहर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही संगीत की शिक्षा दी गई थी। छोटी उम्र से ही वह अपने पिता के साथ शादी और पार्टियों में गाया करते थे। बचपन से ही सोनू मोहम्मद रफी के बड़े फैन रहे है। अपने शुरुआती दिनों में वह उन्हीं के गानों पर शादी ब्याह में परफॉर्म किया करते थे। 18 साल की उम्र में सिंगर मुंबई आए, और यहां से उनके सिंगिंग करियर की शुरुआत हुई। सोनू ने करियर की शुरुआत में मोहम्मद रफी के गानों को नए वर्जन में गाया, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'बेवफा सनम'(Bewafa Sanam) के गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'(Achha Sila Diya Tune Mere Pyar Ka) से मिली थी। सोनू ने अपने करियर में सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मराठी सहित 12 भाषाओं में गाने गाए हैं। सिंगिंग के अलावा उन्हें मिमिक्री का भी शौक है। वह बॉलीवुड के सितारों की ही नहीं कई सिंगर्स की भी हूबहू मिमिक्री करते हैं। कई बार उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन में भी दूसरे सिंगर्स की हूबहू मिमिक्री कर लोगों को हैरान किया है। बता दें कि फिल्मी गानों में अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर छाने वाले सोनू निगम पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं। सिंगिंग और मिमिक्री के अलावा सोनू एक्टिंग में भी अपना करियर जमाना चाहते थे। उन्होंने 'प्यारा दुश्मन', 'बेताब', 'हमसे है जमाना' और 'तकदीर' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। इसके अलावा वह 'जानी दुश्मन', 'काश आप हमारे होते' ,लव इन नेपाल' जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता नजर आए, लेकिन वह इसमें उतने सफल नहीं हो पाए। सोनू निगम अपने गानों के साथ- साथ अपने ड्रेसिंग सेंस और यूनिक हेयरस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने गानों के अलावा सिंगर कई बार विवादों को लेकर भी चर्चाओं में रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ फतवा भी जारी हो गया था। इसके अलावा सोनू जेट एयरवेज में सफर के दौरान फ्लाइट में गाना गाकर विवादों में फंस गए थे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.