Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

खास अंदाज में सोनम कपूर ने भाई अर्जुन को किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं। आज जहां अर्जुन के बर्थडे पर फैन्स उनपर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कई सितारें भी उनको बर्थडे विश कर रहे हैं। बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने खास अंदाज में अपने भाई […]

Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं। आज जहां अर्जुन के बर्थडे पर फैन्स उनपर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कई सितारें भी उनको बर्थडे विश कर रहे हैं।

बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने खास अंदाज में अपने भाई को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने कई अनदेखी पिक्चर्स शेयर की है।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन अपनी बड़ी बहन सोनम (Arjun Kapoor Childhood Pics) के साथ बैठे दिख रहे हैं।दोनों की मासूमियत फैंस का दिल जीतने के लिए काफी हैं।

खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे अर्जुन।हमारे जन्मदिन में 15 दिन का अंतर है, इसलिए हम हाथ में हाथ डाले बचपन से जवानी तक बड़े हुए हैं।लव यू भाई, भगवान करे आपको वो सब मिल, जो आप डिजर्व करते हैं’।

सोनम ने अपनी शादी, रिसेप्शन और वेकेशन से भाई अर्जुन के साथ अपने खुशनुमा पलों की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

 


आपको बता दें कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर आपस में एक स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं। स्टार्स अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार और सपोर्ट सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर करते हैं।

First published on: Jun 26, 2022 11:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.