TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Sonam Kapoor: पूरी तैयारी के बाद भी रद्द हुआ सोनम कपूर की गोद भराई का फंक्शन, जानें वजह

Sonam Kapoor Baby Shower Function Cancelled: बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आजकल चर्चा में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) संग अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके गोद भराई के फंक्शन की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। अब ऐसी […]

Sonam Kapoor Baby Shower Function Cancelled: बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आजकल चर्चा में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) संग अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके गोद भराई के फंक्शन की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। अब ऐसी खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस का बेबी शॉवर कैंसल हो गया है। मीडिया खबरों के अनुसार सोनम कपूर की गोद भराई (Sonam Kapoor Baby Shower) का ये फंक्शन 17 जुलाई मुंबई में होने वाला था। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनम की गोद भराई का फंक्शन कैंसल करना पड़ गया है। कपूर परिवार सोनम के गोद भराई की मेजबानी करने के लिए काफी एक्साइटेड था। लेकिन कोविड (Covid 19) को देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।   और पढ़िए –शाहरुख खान संग नजर आए कार्तिक आर्यन, फैंस बोले- बॉलीवुड का राजा और शहजादा   मिली जानकारी के अनुसार कपूर फैमिली ने होने वाली मां और उनके बच्चे (Sonam Kapoor Baby) के लिए किसी भी जोखिम से बचने के लिए आखिरी समय में ये फैसला किया। आपको बता दें कि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब यह फंक्शन केवल क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। और पढ़िए –मलाइका को छोड़ इस एक्ट्रेस को बाहों में समेटे दिखे अर्जुन कपूर, वायरल हो रही है ये तस्वीरें   आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) संग मई 2018 शादी रचाई थी। इसी साल के मार्च में एक्ट्रेस ने अपने प्रेगनेंसी की घोषणा की थी।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें   Click Here –  News 24 APP अभी download करें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.