Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Singer KK Death: इस साल म्यूजिक इंडस्ट्री के इन फेमस सिंगर्स ने दुनिया को कहा अलविदा, एक की हुई हत्या

Singer Kk Passed Away: साल 2022 म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अब तक काफी बुरा साबित हुआ है। इंडस्ट्री के कई ऐसे दिग्गज सितारें हैं जिन्होंने कम समय इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभी बस आधा साल ही गुजरा है और कई बड़े सितारें इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं। आइए जानते हैं […]

Singer Kk Passed Away: साल 2022 म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अब तक काफी बुरा साबित हुआ है। इंडस्ट्री के कई ऐसे दिग्गज सितारें हैं जिन्होंने कम समय इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभी बस आधा साल ही गुजरा है और कई बड़े सितारें इस दुनिया को छोड़ कर जा चुके हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर:


अपनी सुरीली आवाज से सबको दीवाने बनाने वाले कृष्णकुमार कुन्नाथ (KK Death)अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बीती रात कोलकाता में हो रहे कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर की तबीयत बिगड़ी और हॉस्पिटल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।कृष्णकुमार कुन्नथ (krishnakumar kunnath) यानि केके (Singer KK) ने अपनी आवाज से फैंस के दिल में खास जगह बनाई है। केके के आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर छाई है।

इसी साल के शुरुआत में 6 फरवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar ) 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हुई थीं। इसके बाद इलाज से उनकी रिपोर्ट निगेटिव तो आई लेकिन उनकी हालत में सुधार न हो सका था और वह दुनिया को अलविदा कह गईं। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें पूरे विश्व में श्रद्धांजलि दी गई।

 


भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के ठीक 9 दिन बाद दिग्गज संगीतकार और सिंगर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri )ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।15 फरवरी, 2022 की सुबह 69 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली थीं। डिस्को किंग करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन अगले ही दिन उनकी सेहत फिर से बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया न जा सका।


महज तीन दिन पहले मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस घटना से अभी तक लोग उबरे भी नहीं थे कि अब केके की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उनके आकस्मिक निधन से सबको गहरा झटका लगा है।

First published on: Jun 01, 2022 03:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.