Sidhu Moosewala Case: सिद्धू मूसेवाला को मिला इंसाफ! मुख्य आरोपी Goldy Brar कैलिफोर्निया से गिरफ्तार
Sidhu Moosewala Case
Sidhu Moosewala Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया से उसकी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बरार को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि, गैंगस्टर गोल्ड बरार की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
इस दिन हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
अपने सिंगिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाले दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के सदस्य गोल्डी बरार (Goldy Brar) ने ली थी। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Case) के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार के खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। संबंधित नोटिस विदेश में बरार को एक भगोड़े की गिरफ्तारी और हिरासत में लेने की अनुमति देता है।
कौन है गोल्डी बरार?
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार (Goldy Brar) का जन्म साल 1994 में हुआ था। वो साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था। गोल्डी ग्रेजुएट डिग्री होल्डर है। उसकी 5 अलग-अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में हैं, तस्वीरें देखने से पता चलता है की हालात के साथ वो अपना हुलिया बदलता रहा है। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है।
गोल्डी बरार पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। 16 से अधिक आपराधिक मामलों में गोल्डी बरार की तलाश है। कनाडा भागने से पहले गोल्डी की पंजाब के फिरोजपुर और श्री मुक्तसर साहिब में आपराधिक गतिविधियां चरम पर थी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.