TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Shloka Mehta ने बेटे पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर कैरी किया लाखों का बैग, कीमत जान चौंकना तय

Shloka Mehta: मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियो में रहती हैं। एक सफल बिजनेसमैन की बहू होने के साथ वो एक फैशनिस्टा भी हैं, जो अपने फैशन सेंस से फैंस का अटैंशन ग्रैब करती नजर आती हैं। बीते दिन श्लोका को उनके बेटे पृथ्वी अंबानी के बर्थडे […]

Shloka Mehta ने बेटे पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर कैरी किया लाखों का बैग, कीमत जान चौंकना तय
Shloka Mehta: मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियो में रहती हैं। एक सफल बिजनेसमैन की बहू होने के साथ वो एक फैशनिस्टा भी हैं, जो अपने फैशन सेंस से फैंस का अटैंशन ग्रैब करती नजर आती हैं। बीते दिन श्लोका को उनके बेटे पृथ्वी अंबानी के बर्थडे बैश में स्पॉट किया गया। जहां वो अपने महंगे बैग को लेकर सुर्खियों में आ गईं।

Shloka Mehta का आई कैची आउटफिट

 

पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में श्लोका मेहता, पति आकाश अंबानी के साथ ग्रैंड एंट्री लेती नजर आईं। बेटे की पार्टी के लिए श्लोका ने पीच और व्हाइट कलर की स्ट्रिप्ड ड्रेस चुनी थी। इसके ऊपर उन्होंने येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली डेनिम जैकेट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने नियॉन ग्रीन कलर का स्लिंग बैग कैरी किया था। इस छोटे से बैग की कीमत लाखों में है, जिसे जान आपका चौंकना तय है। ये भी पढ़ें:Anant Ambani Engagement: अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग की सगाई, ओरहान ने दी बधाई

सुर्खियों में Shloka Mehta का बैग

बताते चलें कि श्लोका मेहता ने बेटे पृथ्वी के बर्थडे बैश के दौरान 'हर्मीस' ब्रांड का मिनी केली बैग कैरी किया था। इस बैग की कीमत 41,775 डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 34 लाख 59 हजार रुपए है। बैग की खासियत की बात करें तो, ये शेवर चमड़े और पैलेडियम हार्डवेयर के साथ एक गोल्डन इंटीरियर से बना है। वहीं इसे अफॉर्ड करना हर किसी के बस की बात नहीं है। ये भी पढ़ें:Uorfi Javed Video: उर्फी ने फिर मचाया गदर… छोटी-छोटी घंटियों से ढका तन, वीडियो वायरल

2 जनवरी को मनाया गया पृथ्वी अंबानी का बर्थडे 

जानकारी के लिए ये भी बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी ने 10 दिसंबर 2022 को अपना दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया है। हालांकि, उस दिन कोई पार्टी नहीं थ्रो की गई। लेकिन अंबानी परिवार ने समय मिलते ही 2 जनवरी 2023 को पृथ्वी के बर्थडे की ग्रैंड पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में करण जौहर समेत कई सितारे शिरकत करते नजर आए। अभी पढ़ें - ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.