Happy Birthday Shirish Kunder: बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) के पति और फिल्म फिल्म मेकर शिरीष कुंदर (Shirish Kunder) आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले शिरीष एक इंजीनियर थे, लेकिन बाद में वो नौकरी छोड़ फिल्म मेकर बन गए। शिरीष, फराह खान के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में आए थे। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि कैसे शिरीष खुद से 8 साल बड़ी फराह के प्यार में गिरफ्त हो गए।
और पढ़िए – प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मैनेजर की बर्थडे पार्टी में किया जमकर भांगड़ा, वायरल हो रहा वीडियो
आपको बता दें कि फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी उस समय बॉलीवुड की बड़ी शादियों में से एक थी। कई बड़े सितारों ने इस शादी में शिरकत की थी। शिरीष ने खुद से बड़ी लड़की से शादी करके एक नया उदाहरण पेश किया था। दोनों के रिश्ते में कभी भी उनका एज गेप नहीं आया।
खबरों के अनुसार सात महीने तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने सगाई की और फिर 2004 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज, फिर साउथ इंडियन शादी और बाद में निकाह किया। वहीं, 2008 में फराह और शिरीष ट्रिप्लेट्स आन्या, दीवा और जार के माता-पिता बने।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें