Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill Video: दुल्हन के लिबास में नजर आईं शहनाज गिल, स्टेज पर लगाए ठुमके

Shehnaaz Gill Debut: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद लाइमलाइट में आईं शहनाज गिल आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस […]

Shehnaaz Gill Debut: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद लाइमलाइट में आईं शहनाज गिल आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस के होश उड़ गए हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैंप वॉक किया है।उनके रैंप वॉक के वीडियो वायरल हो रहे हैं।स्टेज पर शहनाज का अलग अंदाज देखकर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं।दुल्हन के लिबास में सजी शहनाज (Shehnaaz Gill Video) ने अपना वीडियो खुद शेयर किया है।

 

 

और पढ़िए –  Video: कार्तिक आर्यन के स्टाइल में नजर आए वरुण धवन, बस की छत पर किया जमकर डांस

 

सोशल मीडिया पर शहनाज का यह वीडियो धूम मचा रहा है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘डेब्यू वॉक बहुत शानदार हुआ। सुपर टैलेंटिड डिजाइनर समंत चौहान के लिए वॉक किया।अहमदाबाद के लोगों इसे एक्स्ट्रा स्पेशल बनाने के लिए शुक्रिया।

 

 

और पढ़िए Shabaash Mithu Trailer OUT: ‘शाबाश मिट्ठू’ का ट्रेलर रिलीज, मिताली राज के किरदार में नजर आईं तापसी पन्नू

 

 

शहनाज लाल रंग के दुल्हन (Shehnaaz Gill Bridal Look) के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी अदा और शर्माना फैंस को दीवाना बना रहा है।शहनाज को रैंप वॉक करता देख ऑडियन्स में बैठे लोग उन्हें चियर करने लगते हैं। शो के आखिरी में उन्होंने फैशन डिजाइनर समंत के साथ स्टेज पर ठुमके भी लगाए।

 

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Bollywood Debut) सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 20, 2022 09:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.