Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

फिल्म ‘बर्फी’ के लिए रणबीर को संजय दत्त ने कही थी ये बात, जानकार उड़ जाएंगे होश

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म ‘शमशेरा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने को स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर: गौरतलब है कि […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म ‘शमशेरा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने को स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर:


गौरतलब है कि रणबीर कपूर और संजय दत्त संग एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इनदिनों दोनों स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि, ‘जब मैं बर्फी और रॉकस्टार में काम कर रहा था तो मैं संजय दत्त के जिम में वर्क आउट के लिए जाया करता था। उस समय उन्होंने मुझसे कहा था कि ‘तू दो साल से यहां जिम कर रहा है, पर तेरी बॉडी कहां है।’

 

और पढ़िए –आर माधवन के बेटे वेदांत ने रचा इतिहास, स्वीमिंग में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

 

 

इतना ही नहीं, इसके आगे संजय दत्त ने मजाक करते हुए उनकी फिल्म ‘बर्फी’ के लिए भी टोका। संजय दत्त ने कहा कि, तू अभी बर्फी कर रहा है। तेरी अगली फिल्म क्या होगी? पेड़ा? लड्डू?’ आपको बता दें कि रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक ‘बर्फी’ को माना जाता है। इस फिल्म में रणबीर के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।

और पढ़िए – गोल्ड डिगर कहे जाने पर फूटा सुष्मिता सेन का गुस्सा, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

 

एक्टर के वर्क फ्रंट की बता करें तो बहुत जल्द रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर भी हैं। रणबीर कपूर इसके बाद पहली बार पानी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 16, 2022 01:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.