Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Salman Khan: नेवी ऑफिसर्स संग सलमान खान ने की जमकर मस्ती, तिरंगा लहराते आए नजर

Salman Khan Photos: महज कुछ दिनों बाद हम अपने आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पास आ रहा है ऐसे में कई बॉलीवुड सितारें देश भक्ति के रस में ओतप्रोत हो रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी नेवी के अधिकारियों के […]

Salman Khan Photos: महज कुछ दिनों बाद हम अपने आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पास आ रहा है ऐसे में कई बॉलीवुड सितारें देश भक्ति के रस में ओतप्रोत हो रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी नेवी के अधिकारियों के बीच नजर आए। सोशल मीडिया पर भाईजान (Bhaijaan) की तस्वीरें छाई हुई है।


दरअसल हाल ही में सलमान खान भारतीय नौसेना के अधिकारियों के बीच नजर आए। एक्टर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर विशाखापट्टनम के सैनिकों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर कभी तिरंगा (Trianga) लहराते नजर आए तो कभी नेवी ऑफिसर्स के साथ पुश्अप्स करते नजर आए। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इतना ही नहीं सलमान खान, नेवी ऑफिसर्स के लिए रोटी बनाते भी नजर आए। पिक्चर्स में देखा जा सकता है कि एक्टर व्हाइट शर्ट पहने चूल्हे के आगे खड़े होकर रोटियां सेंक रहे हैं। फैंस को दबंग खान का यह अनोखा अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

 


सुपरस्टार के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं। अभिनेता की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसें कभी ईद कभी दिवाली और टाइगर 3 शामिल है। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग समय-समय पर अभिनेता कर रहे हैं। इसके अलावा, सलमान खान ‘पठान’ में भी कैमियो करेंगे।

First published on: Aug 11, 2022 06:03 PM