Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

अपनी नई फिल्म पर रोहित शेट्टी कर रहे हैं काम, इस पुलिस ऑफिसर की बायोपिक बनाएंगे डायरेक्टर

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी धमाकेदार फिल्मों की वजह से काफी पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं हैं, इसी बीच अब तो रोहित शेट्टी ने अपनी नई फिल्म की घोषणा भी कर दी है। दरअसल, रोहित शेट्टी मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की लाइफ पर […]

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी धमाकेदार फिल्मों की वजह से काफी पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं हैं, इसी बीच अब तो रोहित शेट्टी ने अपनी नई फिल्म की घोषणा भी कर दी है। दरअसल, रोहित शेट्टी मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की लाइफ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसे वो रिलायंस एंटरेटनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

इस नई फिल्म की अनाउंसमेंट रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। रोहित शेट्टी ने मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘राकेश मारिया वह शख्स हैं जिन्होंने 36 साल तक आतंक देखा। साल 1993 में मुंबई के धमाकों, अंडरवर्ल्ड के खतरे से लेकर साल 2008 में 26/11 मुंबई आंतकी हमलों तक उनकी ये जर्नी काफी अविश्वसनीय रही है। असल जिंदगी के सुपर पुलिस की बहादुर और निडर यात्रा को पर्दे पर लाना मेरे लिए गर्व की बात है।’

 

अगर बात करें आईपीएस ऑफिसर राकेश मारिया की तो उन्होंने साल 1981 बैच से सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। राकेश मारिया ने 1993 में बतौर पुलिस उपायुक्त (यातायात) बॉम्बे सीरियल धमाकों के मामले को सुलझाया था। इसके बाद राकेश मारिया मुंबई पुलिस के डीसीपी (क्राइम) और फिर तत्कालीन संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) के पद पर नियुक्त हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार डबल विस्फोट केस को भी हल किया। वहीं साल 2008 में हुए 26/11 के मुंबई हमलों की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वहीं राकेश मारिया ने इसके अलाव भी और भी कई केसों को साल्व किया था।

राकेश मारिया ने अपने ऊपर बन रही फिल्म को लेकर कहा, ‘यात्रा को फिर से जीना रोमांचक है, खासकर जब रोहित शेट्टी जैसे शानदार निर्देशक द्वारा संचालित किया गया हो। पुरानी यादों से अधिक, कठिन चुनौतियों का सामना करने और सभी बाधाओं के खिलाफ काम करने के दौरान मुंबई पुलिस के असाधारण काम को लोगों के सामने रखने का यह एक मूल्यवान अवसर भी है।’

First published on: May 01, 2022 12:28 PM