Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के घर पहुंची पुलिस, फोटोशूट को लेकर दर्ज हुआ मामला

Notice Against Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अपने न्यूड फोटोशूट से तहलका मचाने के बाद एक्टर फिर एक बार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर: दरअसल न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh Photoshoot) के बाद रणवीर सिंह विवादों […]

Notice Against Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अपने न्यूड फोटोशूट से तहलका मचाने के बाद एक्टर फिर एक बार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर:

दरअसल न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh Photoshoot) के बाद रणवीर सिंह विवादों में घिरते जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में पुलिस, रणवीर सिंह के घर उन्हें नोटिस देने के लिए गई थी। रणवीर को 16 अगस्त तक यह नोटिस सौंपना है, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए हैं। ऐसे में घर पर न होने की वजह से पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस नोटिस में लिखा है कि, ‘रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी।’ बता दें कि रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। गौरतलब है कि फोटोशूट के बाद रणवीर के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

 

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं।इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में होंगी।

First published on: Aug 13, 2022 09:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.