Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Photos: रणवीर सिंह ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, फैंस के उड़े होश

Ranveer Singh Latest Photos: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर: हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें […]

Ranveer Singh Latest Photos: बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही तहलका मच गया है। दरअसल, एक्टर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही है। अभिनेता ने एक मशहूर मैगजीन के लिए यह हद से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्टर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ये फोटोशूट ने हर किसी को हैरान कर दिया है।


फोटोज में रणवीर अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इस मैगजीन से अपनी फिल्मों की बारे में भी बात की है।फोटोज में रणवीर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। रणवीर के कुछ फैंस को उनका ये फोटोशूट पसंद आया है तो कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की ये तस्वीरें छाई हुई हैं।


एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से शादी रचाई है। रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं।

First published on: Jul 22, 2022 09:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.