---विज्ञापन---

Ranveer Deepika: मुंबई लौटे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे आए नजर

Bollywood News In Hindi: फिल्मी गलियारों में आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छाए हुए हैं। हाल ही में यह स्टार कपल अपने वेकेशन से मुंबई लौट गए हैं। एयरपोर्ट पर रणवीर दीपिका (Ranveer Deepika) को एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किया गया। दरअसल बीते दिनों रणवीर सिंह का जन्मदिन […]

Bollywood News In Hindi: फिल्मी गलियारों में आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) छाए हुए हैं। हाल ही में यह स्टार कपल अपने वेकेशन से मुंबई लौट गए हैं। एयरपोर्ट पर रणवीर दीपिका (Ranveer Deepika) को एक दूसरे का हाथ थामे स्पॉट किया गया।

दरअसल बीते दिनों रणवीर सिंह का जन्मदिन था। इस मौके पर बॉलीवुड कपल यूसए में था। वहां इन्होंने साथ में रणवीर सिंह का जन्मदिन मनाया। अब रणवीर दीपिका मुंबई लौट आए हैं। स्टार्स के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो दीपिका व्हाइट स्वेट शर्ट और पैंट में नजर आईं। एक्ट्रेस का यह कैजुअल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की बात करें तो एक बार फिर एक्टर अपने अतरंगी अंदाज में नजर आए। एक्टर रेड पैंट के साथ बीज कलर के हुडी में नजर आए। एयरपोर्ट पर एक दूजे का हाथ थामे रणवीर दीपिका, कपल गोल दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनका यह एयरपोर्ट वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बीते दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि आलिया भट्ट के बाद दीपिका भी गुड न्यूज देनी वाली हैं। हालांकि स्टार कपल की तरफ से इस अफवाह को गलत बताया गया। स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दोनों फिल्म ’83’ में नजर आए थे। जहां रणवीर सिंह हाल ही में ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे तो वहीं दीपिका फिल्म ‘गहराइयां’ में दिखाई दी थीं।

First published on: Jul 11, 2022 09:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.