Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranveer Deepika: रैंप पर बाजीराव-मस्तानी ने बिखेरा अपना जलवा, रॉयल लुक से जीता फैंस का दिल

Ranveer Singh Deepika Padukone Ramp Walk: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैन्स का दिल जीतते हैं। रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद यह पहला मौका था जब यह कपल एक साथ नजर आया। View this post on Instagram A post shared […]

Ranveer Singh Deepika Padukone Ramp Walk: बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैन्स का दिल जीतते हैं। रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद यह पहला मौका था जब यह कपल एक साथ नजर आया।

दरअसल मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक फैशन शो आयोजित किया था। इस शो में रणवीर दीपिका (Ranveer Deepika) एक साथ नजर आए। स्टार कपल के लुक की बात करें तो रणवीर सिंह फैशन शो के दौरान ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए। वहीं दीपिका सिल्वर कलर के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं।

अपने रॉयल लुक से दीपिका रणवीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस फैशन शो का आयोजन मिजवान के 10 साल पूरे होने के जश्न में किया गया था। मुंबई में आयोजित हुए इस शो में दीपिका और रणवीर शोस्टॉपर बने थे।स्टार कपल के अलावा विद्या बालन, (Vidya Balan) गौहर खान, करण जौहर, नोरा फतेही जैसे सितारें भी शामिल हुए थे।

 


स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बाते करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह पठान में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फाइटर भी हैं।

First published on: Jul 30, 2022 08:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.