Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranveer Alia: रणवीर सिंह के फोटोशूट पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, कहा- मैं कुछ उनके खिलाफ….

Alia Bhatt Reaction On Ranveer Singh’s Photoshoot: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने न्यूड फोटो शूट कर तहलका मचा दिया। एक्टर को उनके इस एक्शन के लिए फैंस और सेलेब्स तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना […]

Alia Bhatt Reaction On Ranveer Singh’s Photoshoot: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने न्यूड फोटो शूट कर तहलका मचा दिया। एक्टर को उनके इस एक्शन के लिए फैंस और सेलेब्स तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपना रिएक्शन दिया है।

और पढ़िए –किच्चा सुदीप और जैकलीन संग सलमान खान आए नजर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

दरअसल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपनी वेब फिल्म ‘डार्लिंग्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची और इस दौरान उनसे रणवीर सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सवाल किया गया।आलिया से पूछा गया कि रणवीर सिंह इस शूट को लेकर लगातार नेगेटिव बातें भी कही जा रही हैं तो इस पर उनकी क्या राय है। इस पर आलिया भट्ट ने कहा, ”मैं अपने फेवरेट रणवीर सिंह के बारे में कुछ भी नेगेटिव नहीं सुन सकती।

 

आगे अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं तो इस सवाल को सुन भी नहीं सकती। रणवीर ने हम सबको बहुत कुछ दिया है और उन्हें हम सिर्फ बदले में प्यार दे सकते हैं।’ आपको बता दें कि हाल ही में एक मैगजीन के लिए रणवीर सिंह ने न्यूड फोटो शूट करवाया।एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जहां कई सितारें रणवीर सिंह को सपोर्ट कर रहे हैं।

और पढ़िए – देसी लुक में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं आलिया भट्ट, देखें वीडियो

जानकारी के लिए बता दें कि बहुत जल्द रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। करण जौहर की इस फिल्म का नाम ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 25, 2022 03:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.