आलिया भट्ट नहीं ये है रणबीर कपूर की पहली दुल्हन, वायरल हुई ये तस्वीर
मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब बी-टाउन के मैरिड क्लब बन चुके हैं। 14 अप्रैल को शादी (Ralia Wedding) ने धूम धाम से शादी रचाई है, जिसके बाद से ही दोनों की खास तस्वीरें और अनसीन पिक्चर्स इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जहां एक तरफ जोड़े के फैंस और सेलेब्स उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ रणबीर कपूर की कुछ पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया की जगह किसी अन्य को रणबीर कपूर की दुल्हनिया के रूप में देखा जा रहा है।
वायरल फोटोज में रणबीर कपूर के सामने एक महिला घुंघट डाले लाल रंग के लहंगे में बैठी नजर आ रही है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ये महिला कौन है। तो ये कोई और नहीं बल्कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) हैं, जो गुत्थी बन रणबीर कपूर संग 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर मस्ती करते देखे गए थे।
और पढ़िए –RANBIR ALIA WEDDING: शादी में रणबीर और आलिया को मिला अनोखा तोहफा, यूजर्स बोले-गजब का है
इन तस्वीरों को खुद सुनील ग्रोवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। साथ ही कॉमेडियन ने इसके साथ गुदगुदाने वाला कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वो कहते हैं,'हम 3 फोटो रिलीज कर रहे हैं।' पिक्चर्स में सुनील, दुल्हन की गेटअप में नजर आ रहे हैं। तो वहीं रणबीर कपूर को सूट-बूट में कॉमेडियन संग मस्ती करते देखा जा रहा है।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) खुद अपनी शादी को लेकर जितने एक्साइटेड थे, उतना ही इनके परिवारवालों को भी इस दिन का इंतजार था। पूरा कपूर खानदान इस शादी में काफी एन्जॉय करता दिखा। सभी ने आलिया का कपूर परिवार में दिल से स्वागत किया। जानकारी के लिए बता दें कि, शादी में आलिया ने अपने लिए रेड, पिंक और मेहरून की बजाए सब्यसाची का क्रीम लुक चुना था। यही नहीं उन्होंने लहंगा छोड़ क्रीम व गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली ऑरगेंजा साड़ी पहनी थी। वहीं रणबीर भी आलिया से मेल खाती क्रीम कलर की शेरवानी में रॉयल लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर फिल्हाल इस न्यूली वेड कपल के ही चर्चे हैं।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here - News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.