Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Ranbir Alia Dance Video: संगीत सेरेमनी में रणबीर-आलिया ने किया ‘छैय्या छैय्या’ पर डांस,

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। 14 अप्रैल को इस कपल ने अपने घर वास्तु में शाही अंदाज में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर लगातार इस कपल की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं अब आलिया-रणबीर के संगीत […]

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। 14 अप्रैल को इस कपल ने अपने घर वास्तु में शाही अंदाज में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर लगातार इस कपल की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं अब आलिया-रणबीर के संगीत सेरेमनी के दो नए वीडियो सामने आए है।

इस वीडियो में आलिया और रणबीर मलाइका और शाहरुख खान के गाने ‘छैय्या छैय्या’ पर थिरके नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस जबरदस्त गाने पर आलिया और रणबीर कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर का डांस वीडियो में देखने लायक है। उन्हें छैय्या छैय्या गाने के सभी स्टेप्स याद हैं और उन्हें बिल्कुल शाहरुख खान की तरह वीडियो में डांस करते देखा जा सकता है।

रणबीर और आलिया इस वीडियो में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने रेड कलर के आउटफिट पहने हैं। आलिया भट्ट ने रेड कलर के खूबसूरत सूट को पहना है तो वहीं रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ते-पायजामे के साथ रेड नेहरू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई वेडिंग फोटोग्राफर्स को कपल की फोटोज लेते और वीडियो बनाते देखा जा सकता है।वहीं दूसरे वीडियो में आलिया डायरेक्टर करण जौहर के साथ दोनों ही राधा तेरी चुनरी पर जमकर डांस कर रहे है।

First published on: Apr 15, 2022 07:47 AM