TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ranbir Kapoor Alia Bhatt: कपूर खानदान की बहू बनीं आलिया भट्ट, सामने आई तस्वीरें

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 13 अप्रैल को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमे पूरा कपूर परिवार और भट्ट परिवार शामिल हुआ था शादी के बाद अब रणबीर-आलिया की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है। जिसमें ये […]

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 13 अप्रैल को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमे पूरा कपूर परिवार और भट्ट परिवार शामिल हुआ था शादी के बाद अब रणबीर-आलिया की पहली एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है। जिसमें ये कपल टैरेस के ऊपर खड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी फोटो शेयर की है जिसमें वो दोनों के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। और तीनों के चेहरे पर शादी की खुशी देखने को मिल रही हैं। रणबीर-आलिया की शादी के बाद अब सब बाहर विदाई की तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच पैपराजी ने महेश भट्ट को उनकी गाड़ी में स्पॉट किया है। जहां उनके हाथ पर जमाई राजा रणबीर कपूर का नाम लिखा दिखाई दे रहा है।     आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब हमेशा के लिए एक हो चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वास्तु में रणबीर-आलिया की शादी की सभी रस्में हुईं है। हालांकि अब बस विदाई होनी बाकी है। अभी वास्तु में आलिया भट्ट की विदाई की सेरेमनी चल रही है। इसी के साथ जोरों-शोरों से ढोल नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं और शादी के लड्डू सबको बांटे जा रहे हैं। ये बात तो पक्की है कि विदाई का ये लम्हा आलिया और उनके पेरेंट्स के लिए काफी इमोशनल होगा।       रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो चुकी है। इस कपल की शादी होने के बाद अब वेडिंग सेरेमनी की इंसाइड फोटोज वायरल होने लगी हैं। इस तस्वीर को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और करण जौहर एक साथ नजर आ रहे हैं। साड़ी में करीना और करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं करण जौहर भी बेहद कमाल के नजर आ रहे हैं।   रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा हमेशा के लिए हुए एक दूजे के। खबर है कि दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। अब दोनों ऑफिशियली पति और पत्नी बन चुके हैं। बेटे रणबीर कपूर की शादी में ऋषि कपूर शारीरिक रूप से भले ही मौजूद ना हों, लेकिन तस्वीर के जरिए उन्हें शादी में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी की जगह पर ऋषि कपूर की बड़ी-सी फोटो लगाई गई है। इस फोटो को फूलों से सजाया गया है।     दुल्हन आलिया के पिता और भाई की तस्वीर के बाद अब बहन पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की भी इनसाइड पिक्चर सामने आई है।     वास्तु हाउस से लीक हुई पापा महेश भट्ट और भाई राहुल भट्ट की तस्वीर। आलिया को दुल्हन के जोड़े में देख अयान मुखर्जी के खुशी के आंसू छलक पड़े तो वहीं करण जौहर ने सभी को गले लगाया। बताया जा रहा है कि शादी में आलिया भट्ट स्पेशल एंट्री लेने वाली हैं। आलिया की बड़ी बहन शाहीन भट्ट और बेस्ट फ्रेंड आकांशा रंजन कपूर उन्हें मंडप तक लेकर जाने वाली हैं। आलिया भट्ट की शादी में आकांशा रंजन कपूर पहुंच गई हैं। आकांशा ने ब्लू कलर की ऑरगेंजा साड़ी को पहना है। रणबीर-आलिया की शादी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी पहुंची हैं। इस दौरान नव्या शादी के लिए नव्या नवेली ने येलो और ग्रीन कलर के आउटफिट को चुना है। बॉलीवुड के डायरेक्टर और रणबीर-आलिया के अच्छे दोस्त आयान मुर्खिजी भी इस शादी में शामिल होने के लिए वास्तु के लिए निकले।   करण जौहर भी वास्तु में जाते नजर आए। इस दौरान करण बेबी पिंक कलर की शेरवानी में स्पॉट हुए। आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट और पापा महेश भट्ट भी वास्तु में के लिए रवाना हुए।   करीना कपूर खान इस दौरान पीच कलर की साड़ी में नजर आई। गले में गोल्डन जूलरी और मांग टीके के साथ बेबो कहर ढाती नजर आ रही है। तो वहीं सैफ अली खान व्हाइट और पीच कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं।   नीतू कपूर के बाद रणबीर कपूर की बहन का भी लुक सामने आया है। रिद्धिमा कपूर ने भाई की शादी के लिए गोल्ड कलर का हैवी लहंगा कैरी किया। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए रिद्धिमा कपूर ने ग्रीन कलर की कुदन जूलरी पहनी हुई है।   रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है। इस दौरान नीतू मल्टी कलर के लहंगे में नजर आ रही है। एक्ट्रेस के चेहरे पर बेटे की शादी का जश्न साफ नजर आ रहा है।   शाहीन इस दौरान पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन राजदान बन-ठनकर शादी में पहुंची हैं। सोनी काजल, बिंदी, साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।   रणबीर कपूर के घर वास्तु के बाहर सिक्योर‍िटी ब्रीफ‍िंग हुई है और टाइट स‍िक्योर‍िटी देखी भी जा सकती हैं। शादी में मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है।   शादी के बाद शाम 7 बजे मीडिया के सामने आएंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।   रणबीर की बारात 'कृष्णा राज' के उनके घर से शुरू होकर 'वास्तु' तक जाएगी, जहां आलिया दुल्हन बनकर उनके साथ सात फेरे लेने के लिए इंतजार करेंगी। पाली हिल में दो स्थानों के बीच सड़क के पूरे हिस्से को पेड़ों से लटकी रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया है।   रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का मेन्यू सामने आ गया है। खबरों की माने तो दिल्ली के शेफ को शादी में खाना बनाने के लिए बुलाया गया है। ये शेफ शादी के लिए खास चिकन, मटन, दाल मखनी, पनीर टिक्का, रोटी और तंदूरी डिश बना रहे हैं। रणबीर और आलिया भट्ट दोनों पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर है कि आज 2:00 बजे दोनों शादी कर पति-पत्नी बन जाएंगे।   खबरे सामने आ रही है कि रणबीर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी पूरा हो चुकी है। अब बस कुछ ही देर में ये कपल सात फेरों में बंधने वाला है।   रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वेडिंग रिसेप्शन का वेन्यू बदल गया है। पहले ये कपल अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई के ताज कोलाबा में करने वाले है, लेकिन अब चर्चा है कि बांद्रा स्थित घर वास्तु में ही रिसेप्शन करने का फैसला लिया गया है।   दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज सुबह आलिया की हल्दी और चूड़ा सेरेमनी हुई। जिसमे नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर को खूबसूरत आउटफिट में स्पॉट किया गया।    

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.