-विज्ञापन-

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर-आलिया की शादी से परेशान हुए पड़ोसी दर्ज कराएंगे शिकायत!, जानें क्यों?

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फैंस भी काफी दिनों से इस जोड़े को एक साथ होते हुए देखना चाहते थे और अब सबकी ये इच्छा पूरी हो गई है। दरअसल, दोनों कपल ने 14 अप्रैल यानी आज सात फेरे ले लिए हैं। अब दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जिंदगी भर साथ निभाने का वादा भी कर लिया है। बीते कई दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। वहीं फैंस भी शादी से जुड़ी हर अपडेट्स को जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। तो वहीं पेपराजी भी शादी से जुड़ी फोटोज और वीडियोज को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही हैं कि मुकेश अंबानी की फैमिली के कुछ सदस्य भी शादी में पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले उनके सिक्योरिटी गार्ड वेन्यू पर तैनात कर दिए गए थे। हालांकि इतना सब होने के बावजूद भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियों उनके पड़ोसी नाराज हो गए हैं।

 

इस ग्रैंड शादी से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया है कि, रणबीर कपूर ने अपने घर पर आलिया भट्ट के साथ शादी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला उनके पड़ोसियों को नहीं पसंद आया। क्योंकि घर पर शादी करने की वजह से कपूर हाउस के बाहर कई लोगों की आवाजाही है, जिसकी वजह से पड़ोसियों को परेशानी हो रही है। इस दिक्कत की वजह से पड़ोसी अब नाराज होकर एक्टर की टीम के खिलाफ सही से सेटअप ना करने की शिकायत दर्ज कराने का मन बना रहे हैं। बताते चलें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में तमाम सितारे पहुंचे हैं, जिनके लिए खास तौर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

बताते चलें की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से ही शुरू हो गए थे। दोनों की मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थीं। वहीं, 13 अप्रैल को मेहंदी के दिन ही रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कंफर्म किया कि शादी 14 अप्रैल को हो रही है। इसी के साथ आज शादी होने के बाद अब फैंस इस कपल को सोशल मीडिया पर ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं।

Latest

Don't miss

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन के Birthday पर मिलेगा आपको सरप्राइज, Pushpa 2 को लेकर आई Good News

Pushpa 2 Teaser: पुष्पा के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज की होड़ में है। पुष्पा 2...

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: नवरात्रि पर करना है विश या लगाना है व्हॉट्सएप स्टेटस, तो पढ़ें ये आर्टिकल

Chaitra Navratri 2023 Wishes /Quotes: कल यानी 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। सनातन हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत...

Pathaan OTT Release: रातों की नींद उड़ाने आ रहा है पठान, आधी रात इस प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं शाहरुख खान

Pathaan OTT Release: स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की पठान अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इसके बाद एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here