मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब जल्द ही कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इन दिनों रणबीर और आलिया की शादी (Ranbir And Alia Marriage) को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। वहीं आलिया-रणबीर (Alia And Ranbir Marriage) के फैंस भी शादी से जुड़ी तमाम अपडेट्स के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां भी जोरशोर से चल रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि नीतू कपूर अपने बेटे की शादी में होने वाली सारी रस्में आलिया और उनकी मम्मी सोनी राजदान के साथ शेयर कर रही हैं। इन सब तैयारियों के बीच अब एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो कि आलिया भट्ट के घर का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आलिया के इस घर को लाइटों से सजाया गया है।
अब जब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, तो तैयारियां भी जल्द से जल्द पूरी करनी पड़ेंगी। ऐसे में मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आलिया के घर को लाइटों से सजाया गया है। एक्ट्रेस के घर की ये वीडियो दिन की है, हालांकि रात में उनका ये घर रोशनी से जगमगाता हुआ दिखाई देगा।
data-card-branding='0' class='embedly-card'></a>">
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट के चाचा रॉबिन भट्ट ने एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल को आर के हाउस हो रही है। ये वही जगह हैं जहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। लेकिन कई जगह ये भी बताया गया है कि 15 अप्रैल को ये कपल सात फेरे लेगा। हालांकि अगर बात करें रणबीर और आलिया की तो इस वक्त ये दोनों मुंबई वापस आ चुके हैं। हालांकि कुछ दिन पहले आलिया करजात में थी और रणबीर कपूर गुजरात में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ये दोनों 12 अप्रैल को शादी के लिए वापस आए हैं।
वहीं पता चला है कि 13 अप्रैल यानि आज से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्मों को शुरू किया जाएगा। ऐसे में फैंस भी इस शादी की हर एक खबर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर इस कपल के कई नजदीकीं रिश्तेदारों को स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी तक इस शादी को लेकर रणबीर और आलिया का कोई भी नया अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन ये बताया जा रहा है कि वो 15 अप्रैल को सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच सात फेरे ले सकते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। ऐसे में देखना ये होगा कि कब तक इस कपल की शादी के रस्मों की तस्वीरें सामने आती हैं।