मुंबई। बॉलीवुड कपल में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब ऑफिशियल पति-पत्नी बन चुके हैं। 14 अप्रैल को इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूम-धाम से शादी की।
शादी रणबीर कपूर के मुंबई स्थित घर वास्तु में हुई जहां तकरीबन 40-50 मेहमान ही पहुंचे थे। इस फंक्शन में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर से लेकर आकाश अंबानी, श्लोका, आकांक्षा, अयान मुखर्जी और करण जौहर सहित तमाम जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
वहीं अब हर तरफ आलिया-रणबीर की ही चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस कपल की लगातार वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। इसी बीच अब इस कपल का वरमाला वीडियो सामने आया है। इस वरमाला सेरेमनी के दौरान अपने करीबियों से घिरे नजर आ रहे हैं।
पहले रणबीर आलिया को वरमाला पहनाते हैं और रणबीर अपने दोस्तों और भाइयों के कंधे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही उनके सामने आलिया अपने हाथों में वरमाला लिए नजदीक आती हैं, वो नीचे उतर जाते हैं और घुटनों पर बैठ जाते हैं। इसके बाद रणबीर उन्हें किस कर लेते हैं। यह देखकर सब बेहद खुश हो जाते हैं और जोर से हल्ला मचाते हैं और हंसी-खुशी से शादी सम्पन्न हो जाती है।
A better quality video of Ranbir & Alia's Varmala 😍❤️#RanbirAliaWedding #RanbirKapoor #AliaBhatt pic.twitter.com/wIKXbh8AhY
— Jatin (@ilahi08) April 14, 2022
आलिया भी अपने पतिदेव की इस प्यार भरी हरकत को देख मुस्कुरा देती हैं। वो बहुत ही प्यार से रणबीर के गले में वरमाला डालती हैं और इसके बाद रणबीर उठकर उनके लबों को चूम लेते हैं। ये देख आसपास मौजूद फैमिली मेंबर्स खुशी से तालियां बजा देते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर उनके फैंस ने जमकर प्यार बरसाया ही, बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज शेयर कर न्यूलीवेड कपल को विश किया है।
रणबीर की फैमिली ने अपनी ‘नई दुल्हन’ का तहे दिल से स्वागत किया। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। आलिया की ननद करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने भी दोनों की तस्वीरें शेयर कीं। यही नहीं, रणबीर की ऐक्स गर्लफ्रेंड्स कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।