---विज्ञापन---

Ranbir Alia: रणबीर-आलिया की शादी को 1 महीना पूरा, पति संग इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: बॉलीवुड के न्यूली वेडेड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए है। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया ने शादी रचाई है।आज इनकी शादी को एक महीना हो गया है […]

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: बॉलीवुड के न्यूली वेडेड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए है। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया ने शादी रचाई है।आज इनकी शादी को एक महीना हो गया है इस मौके पर आलिया भट्ट ने खास पोस्ट शेयर किया है।

 

और पढ़िएManushi Chhillar Birthday: विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने किस तरह पूरा किया हरियाणा से फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर?, जानें

 

 

अपनी शादी की वन मंथ एनवर्सी पर आलिया भट्ट ने कुछ अनसीन पिक्चर्स शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया और रणबीर एक दूजे में खोए हुए हैं। सोशल मीडिया पर स्टार कपल की यह पिक्चर्स ताबड़तोड़ वायरल है। आपको बता दें कि रणबीर आलिया ने फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में एक दूसरे का हाथ थामा।

गुपचुप शादी रचाने के बाद आलिया भट्ट ने अपनी वेडिंग पिक्चर्स फैंस के साथ शेयर की थी। रणबीर आलिया की वन मंथ एनवर्सी पर, रिद्धिमा कपूर ने भी अलग अंदाज में विश किया है। रणबीर कपूर की बहन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए स्टार कपल को बधाई दी है। फोटो में रणबीर आलिया के साथ नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शादी के तुरंत बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने काम पर लौट गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। पहली बार यह रियल लाइफ कपल फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाला है।फैन्स को इनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 14, 2022 01:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.