-विज्ञापन-

Ranbir Alia Mehandi: पापा महेश भट्ट से लेकर सासू मां नीतू कपूर तक, सितारों ने रचाई मेहंदी

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 13 अप्रैल को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमे पूरा कपूर परिवार और भट्ट परिवार शामिल हुआ था। सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए लेकिन रणबीर और आलिया की झलक तक नहीं देखी। इस खास मौके पर सभी ने आलिया और रणबीर की शादी की मेहंदी अपने अपने हाथों पर लगवाई। किसी ने शगुन के नाम पर जरा सी मेहंदी लगावाई तो वहीं किसी ने अपने पूरे-पूरे हाथों पर मेहंदी लगवाई। आईए देखते हैं इस लिस्ट में कौन कौन शामिल है।

सबसे पहले बात करते है रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर की। एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं और बेहद खुश हैं। आखिरकार अपनी पसंद की बहू लेकर आ रही है। इस खुशी में नीतू ने अपने दोनों हाथों पर रजकर मेहंदी लगवाई। सामने आई तस्वीरों में आपको इनकी एक झलक साफ दिखाई दे रही है। नीतू कपूर ने अपने हाथों पर पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है।

वहीं एक्टर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने भी भाई की शादी की खुशी में अपने हाथों पर मेहंदी लगाई है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी हाथों की मेहंदी की एक झलक शेयर की है। जो देखने में काफी खूबसूरत लग रही है।

वहीं करीना कपूर ने भी अपने भाई की शादी में अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई। हालांकि करीना कपूर ने शगुन के नाम की हल्की सी मेहंदी लगाई।

करिश्मा कपूर ने अपने पैर पर मेहंदी लगवाई।

रणबरी कपूर की बुआ रीमा जैन हाथ पर दोनों बेटे और बहू का नाम लिखवाया।

 

आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट और पापा महेश भट्ट ने शगुन के नाम की मेहंदी लगवाई।

आलिया भट्ट की मां रोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट ने भी मेहंदी लगवाई थी।

 

 

 

Latest

Don't miss

Shraddha Arya: बिना मेकअप के इस ड्रेस में ट्रोल हो गईं श्रद्धा आर्या, ट्रोलर्स सुना रहे खरी खोटी

Shraddha Arya: टीवी इंडस्ट्री की चहेती बहु श्रद्धा आर्या को कौन नहीं जानता। वे टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं।...

Dipika Chikhlia: एक बार फिर सीता के रूप में दीपिका चिखलिया को देख इमोशनल हुए फैंस, ये रहा Video

Dipika Chikhlia: रामायण फेम दीपिका चिखलिया को कौन नहीं जानता। 80 के दशक में आए "रामायण" में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था। यह...

Flaxseed and Sesame Chutney : कभी सुनी है अलसी और तिल की हेल्दी चटनी, आज जानिए ईजी रेसिपी

Flaxseed and Sesame Chutney: अलसी और तिल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here