---विज्ञापन---

Ranbir-Alia Marriage: विकिपीडिया ने रणबीर-आलिया को दिया ऑफिशियली पति पत्नी का टाइटल, इंटरनेट पर भी शादी हुई कन्फर्म

मुंबई। बॉलीवुड का एक और कपल अब शादी के बंधन में बंध चुका है। जिस पल का हर किसा को बेसब्री से इंतजार था, वो पल भी अब आ गया है। क्योंकि बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सात फेर लेकर जन्मों-जन्म तक एक दूजे […]

मुंबई। बॉलीवुड का एक और कपल अब शादी के बंधन में बंध चुका है। जिस पल का हर किसा को बेसब्री से इंतजार था, वो पल भी अब आ गया है। क्योंकि बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सात फेर लेकर जन्मों-जन्म तक एक दूजे के हो गए हैं। इस वक्त शादी के बाद आलिया के विदाई की तैयारियां चल रही हैं। वहीं ढ़ोल-नगाड़ो के साथ सबको लड्डू बांटे जा रहे हैं।

लेकिन इसी बीच अब इस कपल को इंटरनेट पर भी ऑफिशियली पति-पत्नी घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि विश्व की जानी-मानी पॉपुलर वेबसाइट विकिपीडिया ने इस कपल के नाम के आगे पति-पत्नी का टाइटल एड कर दिया है। गूगल पर आलिया भट्ट का नाम सर्च करने पर उनका ‘बायो’ खुलकर आएगा, जिसमें एक स्पाउस का कॉलम होता है। अब इस जगह पर रणबीर कपूर का नाम लिखा हुआ देखा जा सकता है। यानी की विकिपीडिया ने भी अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को ऑफिशियली पति पत्नी मान लिया है।


दूसरी ओर रणबीर कपूर के नाम के साथ भी यही देखने को मिल रहा है। अगर आप रणबीर कपूर का नाम सर्च करते हैं, तो गूगल पर उनका ‘बायो’ खुलकर आता है। इसमें उनका पूरा नाम, काम, परिवार और जन्मदिन दिखाई देता है। इसी के साथ स्पाउस का भी एक कॉलम आता है, जो पहले खाली था, लेकिन अब इस जगह पर आलिया भट्ट का नाम लिख दिया गया है।

 

रणबीर और आलिया की शादी तो हो गई है, लेकिन अब तक उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। इसलिए फैंस भी अब शादी के बाद इस कपल की पहली तस्वीर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी ऐसा माना जा रहा है कि आलिया की विदाई होने के बाद ही इस कपल की पहली तस्वीर देखने को मिलेगी।

First published on: Apr 14, 2022 01:52 PM