-विज्ञापन-

Ranbir Alia Ki Shaadi: आलिया भट्ट को इस खास शख्स ने लगाई पहली मेहंदी, मां नीतू कपूर के छलके आंसू

मुंबई। आखिरकार वो दिन आ ही गया जब रणबीर कपूर अपनी दुल्हनियां को ले जाएंगे। जी हां आज यानी 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीती रात एक्टर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) और मां नीतू कपूर ने शादी की तारीख का खुलासा किया था। इस बयान के बाद से ही फैंस का बज काफी ज्यादा हाई हो गया है, और लोग उन्हें भर-भरकर बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

13 अप्रैल को आलिया-रणबीर की मेहंदी की रस्म पूरी हुई। जहां पूरा कपूर परिवार और भट्ट परिवार शामिल हुआ था। इसी बीच आलिया (Alia Mehandi) की मेहंदी से एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) और एक्टर की मां नीतू कपूर मेहंदी की रस्म में काफी इमोशनल हो गए थे।

करण जौहर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बेहद क्लोज हैं। एक्ट्रेस करण को अपना फादर फिगर मानती हैं। करण ने ही आलिया को अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के जरिए लॉन्च किया था। वहीं करण भी आलिया की शादी की हर रस्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 13 अप्रैल को आलिया-रणबीर की मेहंदी (Ranbir Alia Mehandi) में भी करण जौहर बनठन कर पहुंचे। इस दौरान करण ने आलिया भट्ट के हाथों पर सबसे पहली मेहंदी लगाई और इसे लगाते हुए वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गए।

खबर है कि करण जौहर अपनी प्यारी आलिया के हाथ पर जब रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी लगा रहे थे, तो वो काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। आलिया के लिए भी ये काफी स्पेशल मोमेंट रहा। करण, आलिया और रणबीर को शादी में बंधता देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। साथ ही वो रणबीर को बतौर आलिया का दूल्हा काफी पसंद करते हैं।

आलिया-रणबीर की मेहंदी में ना सिर्फ करण जौहर बल्कि रणबीर की मां नीतू कपूर भी काफी ज्यादा भावुक हो गई थीं। आलिया के हाथों पर मेहंदी रचता देख एक्ट्रेस को अपने दिन याद गए। इसी को लेकर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान पूरे समय एक साथ रहीं और दोनों ने साथ में कई तस्वीरें क्लिक कराई हैं।

 

 

 

Latest

Don't miss

Constipation In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में कब्ज ने कर दिया है परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Constipation In Pregnancy: प्रेग्नेंसी टाइम हर महिला के लिए खास होता है। ये टाइम जितना खास होता है उतना ही परेशानियों से भी भरा...

Arjun Rampal Daughter Myra: अर्जुन रामपाल को बेटी मायरा रामपाल के फैशन शो डेब्यू पर प्राउड, वायरल हुई तस्वीर

Arjun Rampal Daughter Myra: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल ने मुंबई में डियोर के प्री-फॉल फैशन शो 2023 के रनवे में...

Parineeti-Raghav Marriage: हार्डी संधू ने किया परिणीति चोपड़ा को कॉल, शादी के लेकर किया बड़ा खुलासा

Parineeti-Raghav Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का नाम इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक जमीन तक लोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here