---विज्ञापन---

PICS: रणबीर-आलिया ने शादी के बाद जमकर की हाउस पार्टी, पहले काटा केक फिर पी वाइन

मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजेबल बैचलर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब मैरिड मैन बन गए हैं। गौरतलब है कि सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म इंडस्ट्री के हॉट कपल रणबीर और आलिया ब्याह (Ranbir Alia Wedding) रचा कर ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज कपूर बन गए हैं। फिल्मों में लाल जोड़े में दुल्हन बनने वाली […]

मुंबई। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजेबल बैचलर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब मैरिड मैन बन गए हैं। गौरतलब है कि सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म इंडस्ट्री के हॉट कपल रणबीर और आलिया ब्याह (Ranbir Alia Wedding) रचा कर ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज कपूर बन गए हैं।

फिल्मों में लाल जोड़े में दुल्हन बनने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने रियल लाइफ वेडिंग के लिए यूनिक स्टाइल फॉलो किया था। अक्सर अपने फैशन सेंस से ट्रेंड सेट करने वाली आलिया ने एक बार फिर अपने वेडिंग लुक (Alia Bhatt Wedding Look) से फैन्स को सरप्राइज कर दिया।

आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

सात फेरों के बाद कपूर हाउस में जमकर पार्टी हुई और दूल्हा दुल्हन इस तस्वीर में वाइन पीते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस का पूरा लुक नजर आ रहा है।

तो वहीं इस फोटो में आलिया और रणबीर केक काटकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे है। इस दौरान दोनों के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दे रही है। एक दूसरे का हाथ थामे दोनों केक कट कर रहे है।

खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। खास बात ये थी कि दोनों ने घर में ही सात फेरे लिए वो भी उस खास जगह पर जहां उन्होंने सबसे ज्याद खास पल साथ में बिताए हैं। आलिया ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्होंने घर की बालकनी में शादी की है।

दोनों पांच सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इन्होंने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कोई वेडिंग रिसेप्शन भी नहीं करने जा रहे हैं। शादी की सभी रस्में खत्म हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद नीतू कपूर ने दी है।

 

 

First published on: Apr 15, 2022 04:17 AM