---विज्ञापन---

Ram Mandir Documentry: राम मंदिर पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का ऐलान, ये बड़ी हस्ती आ सकती है नजर

Ram Mandir Documentry: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम (Shree Ram) के मंदिर को अयोध्या में बनवाने के लिए एक कड़ा संघर्ष किया गया। राम मंदिर के लिए आम जनता से लेकर सत्ता की गलियारों तक गूंज देखने को मिली थी। आज उसी का नतीजा है कि सुप्रीम कोर्ट के नतीजे के बाद अयोध्या में राम मंदिर […]

Ram Mandir Documentry: मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम (Shree Ram) के मंदिर को अयोध्या में बनवाने के लिए एक कड़ा संघर्ष किया गया। राम मंदिर के लिए आम जनता से लेकर सत्ता की गलियारों तक गूंज देखने को मिली थी। आज उसी का नतीजा है कि सुप्रीम कोर्ट के नतीजे के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया। अब इसी बीच राम मंदिर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

 

और पढ़िए – कब-कहा देखा जाएगा मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले, यहां जाने पूरी डिटेल्स

 

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब इस संघर्ष और बलिदान की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके जरिए इस पूरे आंदोलन को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। खास बात ये है कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में इस आंदोलन की हर महत्वपूर्ण कड़ी को दिखाने की कोशिश होगी, जिसके जरिए इस संघर्ष की कहानी हमारी अगली पीढ़ी तक आसानी से पहुंच पाएगी।

 

और पढ़िए – मिस इंडिया बनते ही सिनी शेट्टी ने किया हैप्पी डांस, इस तरह जताई खुशी

 

इतना ही नहीं, डॉक्यूमेंट्री फिल्म में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे।जानकारी के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट्री में साल 1528 से लेकर अब राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हर बात को दिखाया जाएगा। राम मंदिर पर फिल्म बनने की खबर से फैंस काफी खुश हैं। आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार प्रसार भारती ने फिल्म निर्माण का काम शुरू भी कर लिया है।

 

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 05, 2022 10:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.