Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Rakshabandhan 2022: अर्जुन संग ऐसा मनाया था जान्हवी ने पहला रक्षाबंधन, भाई को लेकर कही ये बात

Janhvi Kapoor Arjun Kapoor Bond: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा अपने और अपने परिवार के बीच रिश्ते पर खुलकर बात की है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने भाई अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) संग बॉन्डिंग पर भी बात की।आइए जानते हैं पूरी खबर: आपको बता […]

Janhvi Kapoor Arjun Kapoor Bond: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हमेशा अपने और अपने परिवार के बीच रिश्ते पर खुलकर बात की है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने भाई अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) संग बॉन्डिंग पर भी बात की।आइए जानते हैं पूरी खबर:

आपको बता दें कि अर्जुन और जान्हवी सगे भाई बहन नहीं हैं। अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor), बोनी कपूर(Boney Kapoor) की पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं, जबकि जान्हवी और खुशी(Khushi Kapoor) बोनी कपूर की दूसरी पत्नी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं। कुछ साल पहले ही श्रीदेवी के निधन के बाद सभी भाई बहनों में के बीच रिश्ता काफी मजबूत हो गया है।


हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अर्जुन के रिश्ते को लेकर बात करते हुए खुलासा किया कि वह बहुत भाग्यशाली है जो उन्हें अर्जुन कपूर जैसा भाई मिला है। इसके अलावा उन्होंने रक्षा बंधन को याद करते हुए बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार उनके लिए काफी स्पेशल होता है कि क्योंकि उस दिन पूरा परिवार एक जगह पर इकट्ठा होता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस मौके पर उनका पूरा परिवार अक्सर संजय कपूर, अनिल कपूर या उनकी दादी के घर पर इक्ट्ठा होता है, जहां सभी मिलकर खाना खाते हैं और साथ में हंसी मजाक करते हैं।

रक्षा बंधन के स्पेशल मौके पर बात करते हुए जान्हवी ने यह भी बताया कि उनके लिए सबसे स्पेशल रक्षाबंधन वह था जब उन्होंने अर्जुन को राखी बांधी थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बोनी कपूर के दिवंगत एकट्रेस श्रीदेवी से दूसरी शादी के बाद अर्जुन अपने पिता से काफी नाराज थे। यहां तक कि पिता सहित जान्हवी और खुशी से भी उनकी बातचीत नही होती थी। हालांकि अब इनके आपसी रिश्ते पहले से काफी बेहतर हुए है। अब कपूर परिवार को एक साथ स्पॉट किया जाता है।

 

First published on: Aug 10, 2022 03:36 PM