TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Radhika Merchant Mehendi: राधिका मर्चेंट ने अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी लगा किया डांस, वीडियो वायरल

Radhika Merchant Mehendi: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 29 दिसंबर 2022 को गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की। राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का रोका हुआ था। वहीं अब दोनों फैमिलीज में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसी […]

Radhika Merchant Mehendi: राधिका मर्चेंट ने अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी लगा किया डांस, वीडियो वायरल
Radhika Merchant Mehendi: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 29 दिसंबर 2022 को गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की। राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का रोका हुआ था। वहीं अब दोनों फैमिलीज में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में राधिका के हाथ पर अनंत के नाम की मेहंदी लग गई है। इतना ही नहीं राधिका अपने मेहंदी लगे हाथों के साथ डांस भी करती नजर आई हैं।

Radhika Merchant Mehendi

राधिका मर्चेंट की मेहंदी (Radhika Merchant Mehendi) की तस्वीरें-वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। राधिका ने अपनी मेहंदी के दौरान फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयरिंग, पोल्की चोकर नेकलेस, लंबा हार और मांगटीका के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। इसके साथ ही राधिका ने अपने मेकअप को बेहद मिनिमल और न्यूड रखा था। साथ ही बालों की चोटी बना बेहद हसीन नजर आईं। और पढ़िएPoonam Pandey Spotted: पूनम पांडे जल्दबाजी में पैंट पहनना गईं भूल! यूजर बोला- ‘दूसरी उर्फी जावेद’

Radhika Merchant का डांस वीडियो 

आकाश अंबानी के फैन पेज पर राधिका मर्चेंट की मेहंदी का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें राधिका आलिया भट्ट के गाने 'घर मोरे परदेसिया' पर बेहतरीन डांस करती देखी जा रही हैं। इस क्लिप को देख फैंस कमेंट सेक्शन में राधिका मर्चेंट की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बताते चलें कि राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) इंडस्ट्रियलिस्ट शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो एक क्लासिकल डांसर हैं। राधिका ने 8 सालों तक भरतनाट्यम सीखा है। और पढ़िएShehnaaz Guru Video: शहनाज गिल आईं गुरु रंधावा के करीब, एक-दूजे की आखों में खोए सितारे

Radhika Merchant-Anant Ambani का रिश्ता 

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की बात करें तो, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। वहीं अब ये जोड़ा शादी के बंधन में बंधकर जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने जा रहा है। फैंस अनंत अंबानी समेत राधिका मर्चेंट को दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं। अभी पढ़ें - ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.