-विज्ञापन-

बेटी के साथ इस अंदाज में सेलिब्रेट होगा प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन, जाने पूरा प्लान

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) इसी साल जनवरी में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी के नाम का भी खुलासा हुआ है। इस कपल ने अपनी बटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marry Chopra Jonas) रखा था।

वहीं अब पीसी ने एक इंटरव्यू में इस साल यानी 2022 को खास बताया है। उन्होंने कहा कि ये साल लाइफ में चेजिंग ईयर की तरह है। इसी दौरान उन्होंने उन्होंने अपने प्लान्स, बचपन के वेकेशन और अपना 40वां जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट करेंगी इसको लेकर भी कई सारी बातें की।

 

और पढ़िएप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग इस अंदाज में सेलिब्रेट किया ईस्टर, देखिए तस्वीरें

 

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बचपन की याद आई। उन्होंने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने को भी याद किया। उन्होंने बताया कि जब बचपन में हम छुट्टियां मनाने जाते थे तो पापा डॉ. अशोक चोपड़ा (जो अब इस दुनिया में नहीं है) मेरे लिए डिक्की में एक स्पेशल जगह बनाते थे। जहां मैं गद्दे और कंबल के साथ छुपकर बैठ जाती थी। वो मेरे लिए बहुत खास जगह होती थी। ट्रैवल एंड लीजर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया- ये मेरे लिए रियल में लाइफ को बदलने वाला साल है।

यह मेरी लाइफ का अगला दशक है। मुझे नहीं पता हम अभी क्या करने जा रहे है। उन्होंने बताया- मेरे पति और मैं एक-दूसरे का बर्थडे सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इस वक्त मेरी स्थिति क्या है, मैं जानती हूं। आपको बता दें कि पीसी 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इस बार में कुछ खास करने की प्लानिंग कर रही है। पिछले 2 साल से अपने देश नहीं आई प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मैं इंडिया जाने के लिए बहुत बेताब हो रही हूं। भारत आने को लेकर उन्होंने हमेशा ऐसा लगता है कि एक नए देश जा रही हूं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here