---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास संग इस अंदाज में सेलिब्रेट किया ईस्टर, देखिए तस्वीरें

मुंबई। रविवार यानी 17 अप्रैल को ईस्टर देश-दुनिया में मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई दी। तो वहीं हर किसी ने अपने अपने अंदाज में इसे सेलिब्रट किया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ ईस्टर (Easter) सेलिब्रेट किया। इस […]

मुंबई। रविवार यानी 17 अप्रैल को ईस्टर देश-दुनिया में मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई दी। तो वहीं हर किसी ने अपने अपने अंदाज में इसे सेलिब्रट किया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ ईस्टर (Easter) सेलिब्रेट किया। इस मौके की कुछ फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

उन्होंने कई शानदार फोटोज शेयर कर लिखा- हमारी तरफ से सभी को हैप्पी ईस्टर। इस दौरान प्रियंका बिना मेकअप के नजर आ रही है और उनके बाल खुले है, जिसपर उन्होंने लाइट ब्राउन कलर करवा रखा है। वे बड़ी फ्रेम का चश्मा पहने भी नजर आ रही है। पीले रंग का टॉप पहने पीसी काफी स्टाइलिश दिख रही है। वहीं उनके पति निक भी गॉगल लगाए काफी हैंडसम नजर आ रहे है। पीसी की पोस्ट पर फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी कमेंट्स कर रहे है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक और बेटी के साथ लॉस एंजेलिस में ही रह रही है। वे इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा बिजी है। प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल जनवरी में बताया था कि वे एक बेटी की मां बनी है। ये कपल सरोगेसी के जरिए बेटी के पेरेंट्स बना था।

 

 

और पढ़िए –करीना कपूर ने नई भाभी आलिया भट्ट को गिफ्ट किया कीमती नेकलेस, तो दीपिका पादुकोण ने दिया ये खास तोहफा

 

 

पीसी की बेटी प्री-मैच्योर बेबी थी, जिस वजह से उसे लंबे समय तक अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया था। वो फिलहाल मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन इस बीच वो अपने जीवनसाथी के साथ वक्त बिताना नहीं भूलती। हाल ही में उन्होंने उनके पति निक जोनस के संग लॉस एंजिल्स में बेसबॉल खेलते हुए देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप स्टार निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल माता-पिता बनें है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट उनकी पाइपलाइन में है। जैसे- एंडिंग थिंग्स, टेक्स्ट फॉर यू, और वेब सीरीज सिटाडेल. वह एंथनी चेन के निर्देशन में बनने वाली अपकमिंग फिल्म में एक्टर सिएना मिलर के साथ भी देखी जाएंगी। प्रियंका फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ प्रोडक्शन का काम भी करती है। उन्होंने कुछ फिल्में भी प्रोड्यूसर की है। फिलहाल में हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा एक्टिव रहती है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 18, 2022 05:07 AM