---विज्ञापन---

Priyanka Chopra: ग्लैमरस अवतार में नजर आईं देसी गर्ल, पति निक जोनस ने दिया मजेदार रिएक्शन

Priyanka Chopra Latest Photos: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही […]

Priyanka Chopra Latest Photos: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर फैंस के साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका हाल ही में अपनी अपकमिंग वेबसीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) के सेट्स पर वापस आई हैं। असल में एक्ट्रेस एक ब्रांड एंडोर्समेंट के सिलसिले में पेरिस गई हुईं थीं। यहां प्रियंका के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे और ब्लैकपिंक की सिंगर लिसा भी थीं। पेरिस ट्रिप से वापस आकर देसी गर्ल ने फैंस के साथ अपना नया लुक शेयर किया है।

 

और पढ़िए –    Rocketry: आर माधवन ने रचा इतिहास, टाइम्स स्क्वायर पर रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

 

लेटेस्ट पिक्चर्स में देखा जा सकता है कि, प्रियंका के चेहरे पर रैशेस देखे जा सकते है, इसके साथ ही प्रियंका इस दौरान अनबटंड शर्ट में हैं और उनकी बाल भी खुले हुए हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी प्रियंका के फोटोज पर अपना प्यार लुटाया है। इसके साथ ही इन तस्वीरों को देखकर एक्ट्रेस के पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की भी प्रतिक्रिया आई है। निक ने सरप्राइज इमोजी शेयर करने के साथ ही लिखा है ‘Wow’।

 

और पढ़िए –  Photos: अनुष्का-विराट कर रहे मालदीव में हॉलिडे एंजॉय, बेटी वामिका की भी दिखी झलक

 

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आने वाली हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस गर्ल्स ट्रिप फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 12, 2022 09:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.